फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों की पहचान कर करें सख्त कानूनी कार्रवाई : सीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में हुई मनीष सिंह की हत्या के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। थाना फूलपुर क्षेत्र में तैनात रिक्रूट आरक्षियों को लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के संबंध में ब्रीफिंग की। उन्हें हेलमेट, डंडा, बॉडी प्रोटेक्टर और असलहों के साथ पूरी तैयारी और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। कहा कि भीड़ में शामिल अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी जुलूस, रैली या प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें