फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में एक ही शख्स की 50 बार आई कॉल

Thu, 14 Apr 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर मंदिर इलाके में बदमाशों की गोली का शिकार हुए प्रवक्ता अभिनव सिंह के मोबाइल पर बुधवार को उनके ही परिचित मनोज ने सुबह से रात तक 50 बार फोन किया था। घटना के बाद जब एसएसपी आकाश कुलहरि मलदहिया स्थित अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अभिनव का मोबाइल देखा तो यह बात सामने आई। उन्होंने कॉल रिकार्डिंग सुनी तो पता चला कि बार-बार फोन करने वाला वह शख्स अभिनव को बार-बार धमकी भी दे रहा था। बताया जाता है कि वह एक महीना पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया है।
विज्ञापन



अभिनव सिंह का परिवार जौनपुर के बेहड़ा के रसूखदार घरों की श्रेणी में गिना जाता है। हाल ही में संपन्न हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में केराकत ब्लाक से अभिनव के चाचा भी दावेदार थे। हालांकि अंत समय में उन्होंने इरादा बदल दिया। पुलिस के अनुसार अभिनव भी मनबढ़ प्रवृत्ति का था। रोजाना उसकी जगह-जगह बैठकी होती थी और वरुणा पार से लेकर जौनपुर तक के नई उम्र के लड़कों के बीच अच्छी पैठ थी। कैंट पुलिस के अनुसार घटना की तफ्तीश रंजिश, वर्चस्व की लड़ाई, जमीन विवाद और आशनाई को केंद्र बिंदु मानकर की जा रही है।


अभिनव की मोबाइल की कॉल रिकार्डिंग सुनने के बाद एसएसपी ने कहा कि दिनभर में मनोज का 50 बार फोन आया और उसकी ओर से धमकाया भी गया। अभिनव हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने हुए ही कार चलाते हुए आया। जिसने फोन कर अभिनव को बुलाया उसे वह अच्छे से जानता था और इसीलिए घर पर जिस हाल में था वैसे ही चला आया। एसएसपी ने बताया कि अभिनव के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें