फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से रहें दूर, नियमित दिनचर्या का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग घरों में कैद हैं। लोगों का घूमना-फिरना भी बंद है। हाइपरटेंशन से ग्रसित लोगों के लिए ऐसी परिस्थिति खतरनाक हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि घर पर ही रहकर अपनी जीवनशैली को इस तरह बनाएं की तनाव नहीं हो। विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर चौकाघाट स्थित राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के कायचिकित्सा एवं पंचकर्म विभाग के डॉ. अजय कुमार ने बताया कि दिनचर्या में बदलाव करने इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन

खानपान में करना होगा सुधार
डॉ. अजय कुमार बताते हैं कि हाइपरटेंशन से बचाव के लिए खानपान में सुधार करना होगा। इस तरह की बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी डाइट लेना चाहिए। कम मात्रा में नमक और हाई पोटैशियम वाले पदार्थों का कम से कम सेवन करें। खाने में हरी सब्जियां और सलाद का प्रयोग अधिक से अधिक करें। तेल मसाले के सेवन से बचने के साथ दूध व दही के ऊपर से छाली को हटाकर उसका सेवन करें।
ले भरपूर नींद
विशेषज्ञों की माने तो नींद पूरी नहीं होने से भी तनाव बढ़ता है। अभी जब घर में ही रहना है तो आठ घंटे सोने की कोशिश करें। रात में जल्द सोएं और सुबह जल्द उठे।
विज्ञापन

सकारात्मक सोच रखें
तनाव से खुद को दूर रखने के लिए खुश रहना भी जरूरी है। इसके लिए सबसे जरूरी है खुशमिजाज और सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ रहें।
नियमित करें व्यायाम
लॉकडाउन में दिनभर घर में रहने व अनियमित दिनचर्या की वजह से कई लोगों में हाइपरटेंशन की समस्या हो रही हैं। ऐसे समय में नियमित योग और व्यायाम करने से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें