वाराणसी। हाइड्रोजन मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले प्रो. ओएन श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर सोमवार को बीएचयू में सम्मेलन हुआ। लोगों ने प्रो. ओएन श्रीवास्तव को याद किया। हाइड्रोजन ऊर्जा एवं उन्नत पदार्थ विषय पर सम्मेलन के मुख्य अतिथि आईआईटी दिल्ली के भौतिक विभाग के प्रो. नीरज खरे रहे। उन्होंने पानी से हाइड्रोजन बनाने की विधि के बारे में चर्चा की। सम्मेलन में सात सत्र हुए। राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हरी कृष्णा सिंह, पीके सिवाच, डॉ. राजीव गिरी ने आने वाले दिनों में हाइड्रोजन ऊर्जा की उपयोगिता और शोध के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. टीपी यादव, अनंत पाडेंय, पूजा पंत आदि मौजूद रहे। संवाद