बीएचयू के फ्रेंच अध्ययन विभाग की शोध छात्रा बंसरी ठक्कर के साथ ही एमए चतुर्थ सेमेस्टर की रोज थॉमस और स्मृति जायसवाल को फ्रांस में स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। छात्राओं को फ्रांस के विभिन्न शहरों के विद्यालयों व विश्वविद्यालयों में कार्य करने का अवसर मिलेगा। यह स्कॉलरशिप फ्रांस के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रायोजित व वित्तपोषित है। जो कि भारत में फ्रांस दूतावास की ओर से चलाई जाती है। संवाद