फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पत्नी की हत्या करने वाला प्रेमिका संग गिरफ्तार, अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर ली थी बेरहमी से जान

Sat, 23 Jul 2022 05:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के करमपुर गांव में प्रेमिका से अवैध संबंध बनाए रखने के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। झगड़े से तंग आकर आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से जान ले ली थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के करमपुर गांव में पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे पति को पुलिस ने शनिवार को उसकी प्रेमिका संग गिरफ्तार कर लिया। दोनों वाराणसी शहर से भागने की फिराक में थे। विधिक कार्यवाही कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बड़ागांव थाना क्षेत्र के करमपुर गांव निवासी तारकेश्वर मिश्रा ऊर्फ सतीश की शादी मंगारी की रहने वाली गुंजा मिश्रा (37) से लगभग 19 वर्ष पहले हुई थी।

विज्ञापन


दोनों के दो बेटे हैं। मुरादाबाद एपीआई में नौकरी करने वाला तारकेश्वर दो माह पहले छुट्टी लेकर घर आया और यहीं रह रहा था। इसी दौरान तारकेश्वर का बौरहवा गांव निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इस बात का खुलासा होने पर पत्नी गुंजा विरोध करने लगी। इसको लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था।

बेटे ने दर्ज कराया था पिता के खिलाफ मुकदमा

झगड़े से तंग आकर आरोपी तारकेश्वर ने पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। बीते मंगलवार की रात उसने ईंट से सिर कूंच कर पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। उसके बेटे ने वारदात की हकीकत बयां की तो पुलिस समेत गांव के लोग हैरान रह गए। पुलिस और फारेंसिक टीम की जांच में खून लगा ईंट बरामद किया गया।

बेटे की तहरीर पर पिता और युवती सुहानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच मृतका के पिता बृजमोहन चौबे निवासी परसादपुर ने भी गुरुवार को बड़ागांव थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी पति एक युवती संग वाराणसी के नदेसर चौराहे पर है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर बड़ागांव थानाध्यक्ष अतुल अंजान और महिला उप निरीक्षक भारती गुप्ता अपने अन्य सहयोगियों के साथ घेराबंदी कर तारकेश्वर और साजिशकर्ता अभियुक्ता सुहानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें