फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में 10 लाख रुपये नहीं मिले तो पति ने मारापीटा, फिर बोला तीन तलाक

Tue, 03 Mar 2020 01:48 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : self
विज्ञापन

दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने सरेराह तीन बार तलाक कहकर नाता तोड़ लिया। यह शिकायत लेकर सोमवार को दो माह के बेटे और तीन साल की बेटी के साथ वाराणसी के बौलिया लहरतारा क्षेत्र की युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची। युवती के प्रार्थना पत्र के आधार पर उसके पति सहित नौ के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 

तरन्नुम बेगम के अनुसार, उसका विवाह 26 दिसंबर 2015 को नरिया क्षेत्र के रोहित नगर निवासी मोहम्मद शमीम उर्फ पप्पू से हुआ था। विवाह के बाद से ही कम दहेज की बात कहकर ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति और ससुराल के अन्य लोग उसे बार-बार कहते थे कि मायके से 10 लाख रुपये मंगाओ। कुछ दिन बाद पता लगा कि उसका पति एक अन्य विवाहिता के चंगुल में फंसा हुआ है। इसका विरोध करने पर फिर मारपीट कर मायके से 10 लाख मंगाने के लिए कहा गया। जुलाई 2017 में एक पुत्री और दिसंबर 2019 में एक पुत्र को उसने जन्म दिया।
 

ससुराल में प्रताड़ना का सिलसिला थमा नहीं तो बीती 12 फरवरी को उसने मंडुवाडीह थाने में पति सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला मध्यस्थता केंद्र भेज दिया। बीती 26 फरवरी को वह अपने भाई और मां के साथ मध्यस्थता केंद्र गई थी। वापसी के दौरान छावनी क्षेत्र में उसके साथ मारपीट और लूटपाट की गई।

विज्ञापन


इसके बाद पति तीन बार तलाक कहकर धकेलते हुए अन्य आरोपियों के साथ भाग निकला। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण को लेकर मोहम्मद ताहिर उर्फ पप्पू, मोहम्मद समीर, राजू, मोहम्मद समीम उर्फ पप्पू, अमीन, एक महिला और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें