फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पारिवारिक कलह के कारण युवक ने लगाई फांसी, शादी से लौटा था परिवार, दुपट्टे के सहारे लटकता मिला शव

Sun, 21 May 2023 10:25 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भेलूपुर थाना क्षेत्र के कश्मीरी गंज खोजवा मोहल्ले में रहने वाले चंदन कुमार उर्फ चांद ने बीती रात अपने कमरे में पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी रविवार सुबह होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की आत्महत्या की खबर है। बताया जा रहा है कि कश्मीरी गंज इलाके में रहने वाले चांद कुमार (32 वर्षीय) ने घर के पिछले हिस्से में मौजूद कारखाने में लगे लोहे पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से घर में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन

भेलूपुर थाना क्षेत्र के कश्मीरी गंज खोजवा मोहल्ले में रहने वाले चंदन कुमार उर्फ चांद ने बीती रात अपने कमरे में पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी रविवार सुबह होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अपने घर ही लकड़ी का खिलौना बनाने का काम करता था।
यह भी पढ़ें- Varanasi: अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ मंजुला सिंह का औचक निरीक्षण, LBS अस्पताल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा!
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सुनीता अपनी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए मायके गई थी। उसके बहन की रविवार को बरात आने वाली थी। मृतक की मां कलावती देवी पिता उमाशंकर ने बताया कि उनकी ननंद के बेटे की शादी समारोह में शनिवार की देर रात शामिल होकर चंदन घर लौटा था। चंदन दो भाइयों में छोटा था। उसकी एक 4 साल की बेटी गुनगुन है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया गया। सुबह काफी देर तक सो कर नहीं उठने पर चंदन को जगाने के लिए उसकी मां कलावती ने भाभी संजू को भेजी। भाभी संजू जाकर कमरे का दरवाजा पीटी लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। बगल के खिड़की से देखने पर पता चला कि वह फंदे से लटक रहा था।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें