फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पत्नी के सामने डंपर ने पति को कुचला, मौत, टक्कर से सड़क पर गिर गए थे दंपती; लोगों में गुस्सा

Thu, 05 Feb 2026 01:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Road Accident: वाराणसी में सड़क हादसे की सूचना पाकर फूलपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। नाराजगी जता रहे लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आने से अधेड़ के माैत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह 11:15 बजे डंपर चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान पति डंपर के नीचे आ गया और दबकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस आरोपी चालक की शिनाख्त में जुट गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीआरडी का जवान दुर्योधन राम (50) निवासी चिउरापुर गांव, बड़ागांव, अपनी पत्नी आशा देवी को लेकर बैकुंठपुर जा रहे थे। आशा देवी मंगारी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यरत हैं। घमहापुर के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने टक्कर मारी और अचानक मुड़ गया, जिससे बाइक सवार दुर्योधन राम नीचे आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पीछे बैठी पत्नी उछलकर सड़क किनारे गिर पड़ी।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डंपर में तोड़फोड़ का प्रयास किया, हालांकि वहां मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फूलपुर थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी का विवाह हाल ही में तय हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें