फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Sonbhadra: घोराव-शिवद्वार मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, दंपती की दर्दनाक मौत

Mon, 03 Jun 2024 11:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, घोरावल (सोनभद्र)

सार

कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। युवक देर रात पत्नी के साथ ससुराल से घर लौट रहा था। रास्ते में दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोरावल-शिवद्वार मार्ग पर मझिगवा मोड़ के पास सोमवार की देर रात पेड़ से टकराकर बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दोनों ससुराल से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

परसौना ग्राम पंचायत के खड़िया गांव निवासी संतोष कोल (30) पुत्र मारकंडेय अपनी पत्नी प्रियंका (27) के साथ अपनी ससुराल बर्दीया गया था। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। घोरावल-शिवद्वार मार्ग पर खड़देऊर गांव में मझिगवा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दंपती को गंभीर चोट आईं। उन्हें घोरावल सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें