फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रेमी के थप्पड़ से आहत युवती ने गंगा में लगाई छलांग, नाविकों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी घाट पर मंगलवार रात प्रेमी के थप्पड़ से आहत एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद नाविकों की सतर्कता से उसे तत्काल बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। रात में एक युवक और युवती भदैनी घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने युवती को थप्पड़ मार दिया। इससे आहत होकर युवती ने आवेश में आकर गंगा में छलांग लगा दी। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद युवक और युवती दोनों वहां से चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें