फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों छात्राएं बनीं ‘स्वच्छता की सिपाही’

Thu, 28 Jul 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी को गंदगी मुक्त बनाने के उद्देश्य से विश्व शांति महासंघ ने स्वच्छता महाक्रांति अभियान की अनूठी पहल की है। इसके तहत विश्वविद्यालय-महाविद्यालय और इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों को स्वच्छता का सिपाही बनाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से शुरूआत हुई। डीआईओएस अवध किशोर सिंह की मौजूदगी में करीब सौ छात्राओं को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन



 संयोजक मनोज गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत डेढ़ लाख परिवारों से करीब पांच लाख सिपाही बनाने का लक्ष्य है। शनिवार तक शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई जाएगी, रविवार को रेलवे-बस स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम होगा। दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री मोदी को बनारस बुलाने की तैयारी है, जहां अस्सी घाट पर स्वच्छता के सिपाही कार्यक्रम की जानकारी देंगे। प्रधानाचार्य माया सिंह ने शिक्षकों को भी इस बारे में लोगों को प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान अलका गुप्ता, डॉ. रितु गर्ग, वीके मालू, प्रो.सीएम चतुर्वेदी, पुनीत मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

उध्‍ार, स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के यूपी समन्वयक बाबा हरदेव सिंह ने बुधवार को पक्का महाल का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। काशी गुजराती समाज के साथ कर्णघंटा स्थित गुर्जर छात्र समिति परिसर में बैठक की। कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। सफाई के प्रति जनजागरूकता के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपीं। कालभैरव, ठठेरी बाजार और चौखंभा इलाके में सफाई का जायजा लेने के दौरान स्थानीय दूकानदारों और नागरिकाें से कहा कि वे कूड़ा रात में ही घर से बाहर निकाल दें। दिन में बाहर कूड़ा न फेंकें। अपने स्तर से भी सफाई के प्रति सजग रहें। प्लास्टिक के उपयोग से बचें। कूड़ा नगर निगम की ओर से रखे गए कूड़ेदान में ही डालें। इस मौके पर अनिल शास्त्री, दिनेश बजाज, राजेंद्र द्विवेदी, प्रवीण गोठी, योगेश पटेल, रजनीकांत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें