विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला में आज भोर की आरती देखने के लिए लाखों भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा था। श्रीराम राज्याभिषेक की लीला किला रोड स्थित अयोध्या रामलीला मैदान में संपन्न हुई। देखें आगे की स्लाइड्स में...।
विज्ञापन
2 of 6
इसके पूर्व श्री राम के राज्याभिषेक समारोह में गुरु वशिष्ठ, विभीषण, सुग्रीव, अंगद, हनुमान समेत अनेक वीर संग बंदर भालू उपस्थित होकर श्रीराम के राजा रूप का दर्शन करने को आतुर रहे। गुरु वशिष्ठ की आज्ञा पाकर श्री राम सिर झुका कर सभी का अभिवादन करते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
इस अवसर पर रामनगर दुर्ग से पैदल चलकर लीला स्थल तक पहुंचे काशी राजपरिवार के अनंत नारायण सिंह भी भूमि पर बैठे नजर आए वे श्रीराम का तिलक कर उन्हें भेट देते हैं।
4 of 6
अयोध्या मैदान में राजा रामचंद्र के उद्घोष से पूरा इलाका गूंज उठा। श्रीराम वानर सेना को बुलाकर उन्हें अपने-अपने राज्य जाने को कहते हैं। जिस पर सुग्रीव विभीषण जामवन्त नल नील प्रभु श्रीराम से वस्त्र आभूषण की भेंट प्राप्त कर विदा लेते हैं, लेकिन अंगद श्रीराम से स्वयं ना जाने के जिद कर बैठते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
श्री राम अंगद की प्रेम भरी वाणी संग प्रेम से गले लगा लेते हैं। काफी समझाने के बाद अंगद चले जाते हैं। भगवान श्री राम, मां सीता, भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सहित सिंहासन पर विराजमान होते हैं।
भक्त हनुमान उनके चरणों में बैठकर प्रभु भक्ति में लीन है। आज की आरती को देखने के लिए देर रात से ही हजारों भक्त यहां जुटे और जगह-जगह भजन-कीर्तन का दौर भी पूरी रात चला। कई स्थानों पर भक्तों के लिए निशुल्क भंडारे का भी आयोजन किया गया था।