फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: वाराणसी में तापमान बढ़ने से उमस, मौसम विभाग ने बताया दोबारा कब सक्रिय होगा मानसून?

Fri, 07 Jul 2023 08:09 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi Weather: वाराणसी में हवा की रफ्तार थमने और धूप होने से गर्मी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानसून की द्रोणिका इस समय मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत पश्चिमी यूपी की तरफ मुड़ गई है। 
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पिछले सप्ताह मानसून की दस्तक के बाद अब बारिश लगभग बंद है। शुक्रवार की सुबह आसमान में हल्के बादल नजर आए लेकिन हवा की रफ्तार न के बराबर होने से उमस रही।

विज्ञापन

हवा की रफ्तार थमने और धूप होने से गर्मी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानसून की द्रोणिका इस समय मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत पश्चिमी यूपी की तरफ मुड़ गई है, इस वजह से दो-तीन दिन तक बारिश के आसार नहीं हैं। अगले सप्ताह से एक बार फिर बदलाव देखने को मिला सकता है।

यह भी पढ़ें- Gauri Kedareshwar: यहां भगवान शिव स्वयं आते हैं भोग ग्रहण करने, दो भागों में बंटा है गौरी केदारेश्वर महादेव
दो दिन से तेज धूप और तापमान में बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 36.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून इस समय दिल्ली के साथ ही पश्चिमी यूपी और मध्यप्रदेश की ओर मुड़ गया है। इस वजह से उन्हीं इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। वाराणसी में अगले सप्ताह से एक बार फिर मानसून की सक्रियता देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें