फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विज्ञान-साहित्य के मेल से बेहतर होगी मानवीय संवेदना

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के विज्ञान संस्थान स्थित हिंदी प्रकाशन समिति की ओर से हिंदी सप्ताह अन्विति के चौथे दिन सृजन प्रतियोगिता के तहत रचनात्मकता का जादू बिखेरा गया। 40 विद्यार्थियों ने चित्र के आधार पर रोचक कहानियां लिखीं। मुख्य अतिथि पत्रकारिता विभाग के प्रो. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने कहा कि विज्ञान और साहित्य का यह मेल विद्यार्थियों को न केवल तकनीकी क्षेत्र में, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और अभिव्यक्ति में भी सशक्त बनाता है। हिंदी में विज्ञान को लाना, प्रयोगशाला की सीमाओं से बाहर निकलने जैसा है। वैज्ञानिकों की रचनात्मकता और संवेदनशीलता का नया आयाम प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम का संचालन साक्षी चौधरी ने किया। हिंदी प्रकाशन समिति के प्रमुख प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, डॉ. भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें