गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद करने के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा कराई जाती है। आवेदन करने के लिए अब सिर्फ एक सप्ताह बचा है, लेकिन अब तक पूर्वांचल के किसी भी जिले में 500 का आंकड़ा पार नहीं हुआ है। यही स्थिति रही तो सीटें खाली रह जाएंगी।
29 अगस्त से शुरू आवेदन के लिए प्रदेश स्तर पर साढ़े चार लाख आवेदनों का लक्ष्य है। जबकि वाराणसी में 4035 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। छात्रवृत्ति परीक्षा 6 नवंबर को होगी। पूर्वांचल की बात करें तो चंदौली व वाराणसी में अब तक सबसे ज्यादा बच्चों ने आवेदन किया है। सोनभद्र और आजमगढ़ में महज 20 बच्चों ने आवेदन किया है।
छात्रवृत्ति परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
जागरूकता के अभाव में आवेदन कम
परीक्षा के लिए वाराणसी में छह शिक्षकों को नोडल बनाया गया है। इसमें रविंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार, श्रवण कुमार गुप्ता, सुशील सिंह, शशिभूषण त्रिपाठी व मनोज कुमार यादव शामिल हैं।
नोडल अजय कुमार ने बताया कि जागरूकता के अभाव में आवेदन कम आ रहे हैं, लेकिन हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। सप्ताह भर में आवेदनों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
जिले कितने आवेदन
आजमगढ़ 20
बलिया 111
भदोही 181
चंदौली 287
गाजीपुर 137
जौनपुर 181
मऊ 40
मिर्जापुर 130
सोनभद्र 20
वाराणसी 266