फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: आजमगढ़ में भारी बारिश की संभावना, डीएम ने जारी की एडवाइजरी, कंट्रोल रूम नंबर भी जारी

Fri, 16 Sep 2022 08:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। डीएम विशाल भारद्वाज ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि जिले में 17 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। 
विज्ञापन
लगातार बारिश से बढ़ रहा तमसा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जनपदवासियों के लिए एडवाइजरी (दिशा-निर्देश) जारी किए हैं। सभी को सतर्क रहने के लिए निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि 17 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी लोग पूरी सावधानी बरतें।

विज्ञापन


जर्जर भवनों में रहने वाले लोग सावधान रहें। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले। भीड़-भाड़ वाले व ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। खुले सीवर, बिजली के तार व खंभों से बच कर रहें। पीने के पानी को उबाल कर इस्तेमाल करें। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से ब्लीचिंग पाउडर एवं क्लोरीन की गोलियां प्राप्त कर लें।

किसी भी चिकित्सीय आपातकाल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मोबाइल नंबर 9839138740 पर संपर्क करें। अन्य किसी समस्या के लिए जनपद स्तर पर स्थापित इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के नंबर 05462-220220 एवं 9454417172 पर समस्या दर्ज कराएं। 

विज्ञापन

सभी अस्पताल हाई अलर्ट पर

बैठक करते किसान आजमगढ़ डीएम - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि समस्त राजकीय चिकित्सालय, समस्त सीएचसी, पीएचसी सभी अस्पताल हाई अलर्ट पर रहें। ट्रामा मैनेजमेंट, सर्पदंश, बिजली के झटके एवं जल जनित रोगों के उपचार की व्यवस्था अपने चिकित्सालयों पर सुनिश्चित कर लें।

आकस्मिक सेवाओं में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित रहें। औषधियों इत्यादि की व्यवस्था, रोगी वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी तथा इमरजेंसी सर्विसेस के कार्यालय खुले रहेंगे। जिलाधिकारी ने प्राइवेट कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्ष व सक्षम अधिकारी को अपने स्तर से अवकाश घोषित करने के संबंध में उचित निर्णय लेने की सलाह दी है। 

दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही तमसा

जलस्तर बढ़ने के कारण कटान शुरू - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ की जीवनदायिनी कही जाने वाली तमसा में भी दो दिन की बारिश के बाद बढ़ाव देखने को मिल रहा है। तमसा प्रति घंटे दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रही है। हालांकि अभी चिंता की कोई बात नहीं है लेकिन प्रशासन बारिश के जारी अलर्ट को देखते हुए पूरी तरह से सतर्क है।

शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ने नगरपालिका और बाढ़खंड के अधिकारियों संग रेगुलेटरों, ट्यूबवेलों आदि का निरीक्षण किया।  पूर्वी उत्तर प्रदेश में जारी बारिश के अलर्ट के बीच बुधवार की रात हुई बारिश के बाद नगर से होकर गुजरने वाली तमसा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। इसका पानी अपने पेटे से बाहर हो गया है। कई जगहों पर इसने विस्तार लेना भी शुरू कर दिया है। बारिश के जारी अलर्ट को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है।
पढ़ेंः 'सरकार आते ही होगा हिसाब-किताब' मामले में अब्बास अंसारी और उसके भाई के खिलाफ वारंट जारी
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने बताया कि जनपद में अभी खतरे वाली कोई बात नहीं है। तमसा दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। आशा है कि बांधों पर लगे 21 रेगुलेटरों को बंद नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अभी कोई ऐसी स्थिति दिखाई नहीं दे रही है।

अधिशासी अभियंता बाढ़खंड दलीप कुमार ने कहा कि गंगा का जलस्तर कम हो गया है जिसके कारण तमसा का पानी निकल रहा है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। फिर भी हम लोग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें