फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बने छह नए हॉट स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनती जा रही है। एक के बाद एक मरीज मिलने से चिंता और बढ़ गई है। मंगलवार को 12 नए मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने शहर में छह नए हॉटस्पॉट बना दिए हैं। इसके बाद जिले में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रशासन हॉटस्पॉट सहित जिले में अन्य जगहों पर और सख्ती करने की तैयारी में है। लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई हो सकती है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह हर हाल में लॉकडाउन का पालन कराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग पर भी विशेष जोर दें।
इन छह जगहों पर बने हॉटस्पॉट
जिलाधिकारी के निर्देश पर छह जगहों पर नए हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। जिसमें कोतवाली थाना के अंतर्गत सप्त सागर, आदमपुर में मुकीमगंज, चौक में काशीपुरा, भेलूपुर में रेवड़ी तालाब, सिगरा में काजीपुरा खुर्द और लालपुर पांडेपुर में संजय नगर पहड़िया को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। इसके पहले लोहता, गंगापुर, बजरडीहा, मदनपुरा, नक्खीघाट, पितरकुंडा, मंडौली और अर्जुनपुर को हॉटस्पॉट बनाया गया है।
विज्ञापन

ग्रीन जोन में बदल गया लोहता
लोहता में बना हॉटस्पॉट ऑरेंज से अब ग्रीन जोन में बदल गया है। दो अप्रैल को एक युवक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने 82 घरों से कुल 1500 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और 100 लोगों के सैंपल लिए थे। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 14 दिन तक कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला तो शासन की गाइडलाइन के अनुसार 15 अप्रैल को ऑरेंज जोन में आ गया था। अब 28 अप्रैल यानी मंगलवार को ही यह हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ गया। इसके अलावा बजरडीहा और गंगापुर भी क्रमश: एक और 2 मई को ग्रीन जोन में बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें