फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक हादसा: कंटेनर और टैंकर की टक्कर में दो चालकों की मौत, दो हिस्सों में बंटा एक का शव; तीन घंटे तक रेस्क्यू

Sun, 01 Nov 2026 11:34 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

जिले के गेराई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात कंटेनर और टैंकर की टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई। एक चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया, जबकि दूसरा केबिन में फंस गया। कई घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव निकाले गए। हादसे से डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
हादसे के बाद वाहनों को सड़क से हटवाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेराई के पास बीती देर रात कंटेनर और टैंकर की भीषण टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कंटेनर चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया, जबकि टैंकर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहा एक कंटेनर गेराई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की उत्तरी लेन पर खराब हो गया था। चालक ने कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा किया और उसकी मरम्मत करने लगा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा टैंकर अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकरा गया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर की मरम्मत कर रहे चालक के ऊपर पहिया चढ़ गया। इससे उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, टैंकर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। टक्कर के कारण केबिन क्षतिग्रस्त हो गया था। उसे बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन उसकी भी जान नहीं बचाई जा सकी।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उनकी शिनाख्त कराने में जुटी रही।

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की उत्तरी लेन पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने तत्काल वाहनों को सर्विस लेन से निकलवाना शुरू किया। इसके बाद एनएचएआई की क्रेन मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर व टैंकर को सड़क से हटाया गया। वाहनों को हटाए जाने के बाद राजमार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।

दोनों वाहन प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सड़क पर खराब खड़े कंटेनर की मरम्मत के दौरान पीछे से आए टैंकर की टक्कर इस हादसे की वजह बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें