फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड पर भीषण हादसा: ट्रेलर की चपेट में आया ऑटो, एक की मौत, दो घायल; सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Wed, 29 Jul 2026 08:36 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिले के गोइठहां रिंग रोड पर अनियंत्रित ट्रेलर ने ऑटो और पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक शहजाद की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने राहत कार्य में सीमा विवाद के कारण देरी का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद वाहन हुए क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: सारनाथ क्षेत्र के गोइठहां रिंग रोड पर बुधवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब हरहुआ की ओर से आ रहा गिट्टी लदा ट्रेलर गलत दिशा से आ रहे एक पिकअप को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रहे मालवाहक ऑटो को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा।

विज्ञापन


हादसे में मालवाहक ऑटो ट्रेलर के नीचे दब गया। ऑटो चालक रामदत्तपुर निवासी 25 वर्षीय शहजाद ट्रेलर और ऑटो के बीच फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हादसा स्थल को लेकर लालपुर-पांडेयपुर और सारनाथ थाना पुलिस कुछ समय तक सीमा विवाद में उलझी रही। इसके चलते राहत और बचाव कार्य प्रभावित हुआ। करीब दो घंटे बाद ट्रेलर को हटाकर पानी में फंसे ऑटो से शहजाद का शव बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहजाद की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
घटना में गलत दिशा से आ रहे पिकअप चालक लेढ़ूपुर निवासी 40 वर्षीय बबलू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने उसे रिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एक अन्य घायल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल चालक की पत्नी शशि देवी ने बताया कि उनके पति मंगलवार रात पहड़िया फल मंडी से फल लेकर सैदपुर गए थे। वहां माल उतारने के बाद लौटते समय यह हादसा हो गया।मृतक शहजाद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और मालवाहक ऑटो से पैक पेयजल की आपूर्ति कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें