घायलों की पहचान शुभम सिंह (32) निवासी सिगरा वाराणसी, प्रभात शर्मा (33) निवासी इंदिरा नगर लखनऊ और प्रतीक गहलोत (32) निवासी बलिया के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रभात शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि प्रभात शर्मा को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, शुभम सिंह और प्रतीक गहलोत को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घायलों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने बस और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया कि कार तेज गति में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ।