फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आज शाम पहुंचेगा कैटामरैन ई-क्रूज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैटामरैन ई-क्रूज सोमवार की शाम तक नमो घाट पहुंचेगा। रविवार को गाजीपुर के चकेरी में पत्थर और बालू में क्रूज के फंसने से देर हुई। कोहरे के चलते क्रूज की रफ्तार पांच किमी प्रति घंटे से आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

जल परिवहन अधिकारियों के अनुसार 66 किमी दूर क्रूज को नमो घाट पहुंचने में शाम हो जाएगा। बीच में पड़ने वाले गंगा में कैथी पीपा पुल को भी खोला जाना है, उसमें भी एक से डेढ़ घंटे तक का समय लग सकता है। काशी में आने वाले पर्यटकों के लिए ई-क्रूज में सफर करना भी रोमांच से कम नहीं होगा। गंगा में पर्यटकों की सुविधा के लिए कैटामरैन क्रूज को आठ जनवरी को केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कोलकाता से रवाना किया था। एक ई-क्रूज अयोध्या और दूसरा ई-क्रूज काशी में आ रहा है। क्रूज में 50 यात्री एक साथ बैठ सकेंगे। इलेक्टि्क संचालित क्रूज नमो घाट पर चार्ज होगा। इंडियन वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईडब्ल्यूएआई) अधिकारियों ने बताया कि यह ई-क्रूज पर्यावरण के अनुकूल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें