बीते नवंबर में जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस परीक्षा कराई गई। इसमें आंतरिक कक्ष निरीक्षकों को, केंद्र व्यवस्थापकों आदि को मानदेय उसी समय दे दिया गया था लेकिन सभी वाह्य कक्ष निरीक्षकों को जिनकी ड्यूटी अपर जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने लगाई थी, उन्हें आज तक मानदेय नहीं दिया गया। यदि इस मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो शिक्षक ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षकों ने कई बार जिला प्रशासन और डीआईओएस से मानदेय के भुगतान का आग्रह किया। 8, 9 और 10 जून को जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें सभी माध्यमिक शिक्षकों की ड्यूटी ग्रीष्मकालीन अवकाश में रहने के बावजूद परीक्षा ड्यूटी करेंगे। आरोप लगाया कि अस्वस्थ व अपरिहार्य कारणों से ड्यूटी करने में असमर्थ शिक्षकों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। संघ की मांग है कि गर्मी की छु्ट्टियों में ड्यूटी करने वाले सभी शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने का आदेश तत्काल जारी किया जाए। बीते साल नवंबर माह की पुलिस परीक्षा में संलग्न वाह्य कक्ष निरीक्षकों को तत्काल मानदेय दिए जाने की मांग की।