वाराणसी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से होमस्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट संचालकों के लिए शनिवार को छावनी स्थित एक होटल में कार्यशाला होगी। कार्यशाला के माध्यम से होम स्टे कारोबारियों को डिजिटल मार्केटिंग, संपत्तियों की ऑनलाइन लिस्टिंग समेत कारोबार बढ़ाने की बारीकियां बताई जाएंगी। कार्यक्रम में कई ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। विशेषज्ञ संचालकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के प्रभावी उपयोग, प्रचार-प्रसार और बुकिंग बढ़ाने के व्यावहारिक गुर सिखाएंगे। भारत पर्यटन के सहायक निदेशक पावस प्रसून ने बताया कि कार्यशाला में होमस्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट संचालकों को कारोबार बढ़ाने के तरीके समेत नियमों की जानकारी दी जाएगी। संवाद