फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holika Dahan: एलियन और राक्षसी के रूप में भी जलेगी होलिका, काशी में एक हजार जगहों पर व्यवस्था; सुरक्षा अलर्ट

Sun, 01 Mar 2026 01:46 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: चेतगंज क्षेत्र में होलिका दहन के लिए बनाई गई विशाल प्रतिमा इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। न्यू सागर स्पोर्टिंग क्लब के विशाल जायसवाल और राहुल सोनकर ने ‘एलियंस’ थीम की परिकल्पना की है। 
विज्ञापन
पांडेयपुर में बनाई गई होलिका। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Holi: काशी की प्राचीन परंपराओं में इस बार नूतनता का रंग घुलने जा रहा है। होली पर शहर में पहली बार अलग-अलग थीम पर आधारित होलिका दहन की तैयारी की जा रही है। जगह-जगह इन प्रतिमाओं को स्थापित कर होलिका जलाई जाएगी। कहीं एलियंस, राक्षसी, भूत-प्रेत के रूप में होलिका सजाई गई है। विभिन्न इलाकों में पारंपरिक के साथ समकालीन विषयों और कल्पनाओं को भी मूर्त रूप दिया गया है। गांव से लेकर शहर तक एक हजार से अधिक स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी।

विज्ञापन


मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने प्रतिमा के पृष्ठभाग में विभिन्न प्रकार के एलियंस को आकार दिया है। कुछ आकृतियां जानवरों की शक्ल जैसी हैं, तो कुछ के चेहरे इंसानों से मिलते-जुलते बनाए गए हैं, लेकिन शरीर की बनावट बेहद विचित्र है। आयोजकों का कहना है कि यह प्रस्तुति बुराई के बदलते स्वरूप और आधुनिक कल्पनाओं का प्रतीक है। 

कश्मीरीगंज में ‘मॉडर्न होलिका’
पौराणिक मान्यताओं में होलिका को रूप बदलने में माहिर बताया गया है। इसी आधार पर कश्मीरीगंज में करीब 12 फीट ऊंची ‘मॉडर्न होलिका’ तैयार की जा रही है। फिल्मी अंदाज में सजी यह होलिका काला चश्मा लगाए नजर आएगी, जो आधुनिकता और दिखावे पर व्यंग्य के रूप में देखी जा रही है।
विज्ञापन

लहरतारा और दारानगर में राक्षसी रूप
लहरतारा क्षेत्र में 13 फीट ऊंची प्रतिमा में होलिका एक हाथ में भक्त प्रह्लाद को उठाए और दूसरे हाथ में बड़ी तलवार लिए दिखाई देगी। वहीं, दारानगर मोहल्ले में राक्षसी रूप में होलिका को प्रह्लाद पर खंजर से वार करते हुए दर्शाया जाएगा, जो बुराई की चरम क्रूरता का प्रतीक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें