फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024: सावन भर सोमवार को बंद रहेंगे बनारस के स्कूल, रविवार को खुले रहेंगे निजी विद्यालय; वजह जान लें

Sat, 13 Jul 2024 07:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sawan 2024: वाराणसी में सावन भर सोमवार को सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। सोमवार की बजाय रविवार को निजी स्कूल खुलेंगे। शहर में शिव भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पिछले वर्षों की परंपरा कायम रहेगी। 
विज्ञापन
Kashi Vishwanath - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के महीने में प्रत्येक सोमवार को काशी में कांवड़ियों और शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के निजी स्कूल सावन के प्रत्येक सोमवार को बंद रहेंगे। इसके बजाय स्कूलों में रविवार को पठन-पाठन का काम होगा।

विज्ञापन


पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सिंह ने शनिवार को बताया कि सावन में शिव भक्त भारी संख्या में काशी आते हैं। जबसे श्री काशी विश्वनाथ धाम का स्वरूप भव्य हुआ है तबसे श्रद्धालु और भी ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। 

सावन के प्रत्येक सोमवार को इस बार भी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में रहेगी। ऐसे में विद्यार्थियों की परेशानी और ट्रैफिक डायवर्जन को देखते हुए पूर्व के वर्षों की परंपरा इस बार भी जारी रहेगी। सावन भर प्रत्येक सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे और रविवार को ही खुलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में निजी स्कूलों के एसोसिएशन की ओर से छात्र-छात्राओं के हित में सोमवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया जाता है। सोमवार की पढ़ाई वह रविवार को कराते हैं। स्कूल एसोसिएशन के निर्णय में जिला प्रशासन उनका सहयोग करेगा।

गोदौलिया से मैदागिन तक नो व्हीकल जोन
सावन माह में प्रत्येक रविवार की रात 10 बजे से सोमवार की रात 12 बजे तक मैदागिन से गोदौलिया होते हुए रामापुरा तक का इलाका नो व्हीकल जोन रहेगा। आमजन को सिर्फ पैदल आने-जाने की इजाजत रहेगी। बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालुओं के लिए गोदौलिया और मैदागिन चौराहा पर व्हील चेयर व गोल्फ कार्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। किसी को भी वाहन से विश्वनाथ धाम की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह से प्रत्येक रविवार की रात 10 बजे से सोमवार की रात 12 बजे तक कोई भी वाहन लेकर गिरजाघर चौराहा से गोदौलिया चौराहा होते हुए दशाश्वमेध घाट की ओर भी नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें