फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: मसाने की होली के लिए काशी में शुरू हुई तैयारी, मणिकर्णिका से हटाया जा रहा मलबा

Fri, 07 Feb 2025 12:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Masan Holi 2025: विश्व प्रसिद्ध मसाने की होली के लिए काशी में तैयारी शुरू कर दी गई है। इस क्रम में मणिकर्णिका से मलबा हटवाने का काम शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
मणिकर्णिका घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर इस बार मसाने की होली फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी पर 10 मार्च को मनाई जाएगी। इसके पूर्व इन घाटों पर फैले मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया है। दरअसल मसाने की होली पर हजारों की भीड़ आती है।

विज्ञापन


इसके चलते यहां मलबा होने से दिक्कत आएगी। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों ने भी काम करने वाले अधिकारियों से कहा था कि 10 मार्च के पहले यहां से मलबा हटवा लिया जाए। 

इन दोनों घाटों पर होने वाली मसाने की होली के पूर्व सभी सुविधाओं को बेहतर करने का दावा किया जा रहा है। यहां काम करने वाली एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार यहां पर शवदाह स्थल का निर्माण कार्य चल रहा है। जो मलबा फैला है उसे हटवाया जा रहा है। दस दिन के भीतर यहां घाट पर मलबा नहीं रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें