फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: काशीवासियों को होली पर मिलेगी राहत, दिन में तीन बार होगी जलापूर्ति; कंट्रोल रूम से निगरानी

Mon, 18 Mar 2024 07:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इस बार होली वाले दिन 25 मार्च को वाराणसी में तीन बार जलापूर्ति होगी। वहीं निगरानी के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 8935000976 चौबीस घंटे एक्टिव रहेगा। सुबह 5 से 8 बजे, 11 से 2 और शाम को 5:30 से 8 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबकी बार होली पर 25 मार्च को अतिरिक्त जलापूर्ति की जाएगी। सामान्य दिनों में सुबह और शाम को जलापूर्ति होती है। लेकिन इस बार सुबह और शाम के अलावा दोपहर में भी जलापूर्ति की जाएगी। निगरानी के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम का नंबर 8935000976 एक्टिव रहेगा।

विज्ञापन


जलापूर्ति के लिए शहर के हर जोन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। होली के दिन सभी नलकूपों और हैंडपंपों को भी लगातार चलाने को कहा गया है। जोनवार अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। सुबह 5 से 8 बजे, 11 से 2 और शाम को 5:30 से 8 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। भदैनी स्थित रॉ वाटर पंपिंग स्टेशन को भी दुरुस्त किया जा रहा है ताकि होली वाले दिन किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
 
एक नजर में आंकड़े

  • 20 लाख आबादी को जलापूर्ति
  • 168 बड़े नलकूप
  • 133 मिनी नलकूप
  • 1900 हैंडपंप
  • 1500 किमी पाइप लाइन से जलापूर्ति
  • 278 एमएलडी पानी की आवश्यकता

 

विज्ञापन

अधिकारी बोले
होली वाले दिन सुबह-शाम के अलावा दोपहर को भी जलापूर्ति की जाएगी। टंकियों में पानी भरकर रखा रहेगा। कंट्रोल रूम भी 24 घंटे एक्टिव रहेगा। ओपी सिंह, सचिव जलकल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें