फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : विवेक एकेडमी ने सोनभद्र को 7-5 से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिवपुर के मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को 15वीं ओलंपियन विवेक सिंह प्राइजमनी 7ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मुकाबले हुए।
पहले मैच में शिवपुर की विवेक एकेडमी टीम ने सोनभद्र को 7-5 से पराजित किया। विवेक एकेडमी के अभिषेक ने 4, रॉबिंस जायसवाल, सामर्थ और विलाल ने एक-एक गोल दागे। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने यूपी कॉलेज को एक तरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में लखनऊ साई सेंटर ने आनंद स्पोर्टिंग क्लब प्रयागराज को 6-0 से हराया। शनिवार को लीग का अगला मुकाबला पूर्वोत्तर रेलवे बनाम गंगापुर, ओएनजीसी बनाम भदोही और प्रयागराज बनाम बीएचयू होगा। खेल के दौरान विवेक एकेडमी के अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह प्रशांत सिंह, प्रिंस श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें