जयपुर में खेली जा रही खेलो इंडिया यूनिर्वसिटी गेम्स में विद्यापीठ के दोनों फॉर्वर्ड खिलाड़ी लक्षमीकांत और ललित नेगी के बैक टू बैक दो गोल की मदद से पूर्वांचल विवि की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले हाफ का पहला क्वार्टर गोल रहित बराबरी पर छूटा। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में विद्यापीठ के फाॅर्वर्ड खिलाडी लक्ष्मीकांत ने 12वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई दी। तीसरे क्वार्टर के 8वें मिनट में ललित नेगी ने टीम की ओर से दूसरा गोल किया। चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला रहा लेकिन पूर्वांचल विवि की टीम गोल करने में नाकाम रही। बुधवार को विद्यापीठ की टीम का सामना गुरूकुल कांगडी विवि की टीम से होगा। कोच सतीश नारायण सिंह ने बताया कि गोलकीपर पीयूष, कप्तान सुजीत, दीपक फर्तियाल, मोइन ने बेहतरीन खेल दिखाया। प्रो. बृजेश सिंह, ऊर्जस्विता सिंह, डॉ अमरेंद्र राय ने बधाई दी।