फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मणिपुरी महिला ने समझाई तमिल-हिंदी की हजारों शब्दावलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नमो घाट पर काशी और तमिल से जुड़े 100 से ज्यादा स्टाॅल लगाए गए हैं। एक स्टॉल पर मणिपुरी महिला अधिकारी वहां आए लोगों को हिंदी और तमिल की साझी शब्दावलियां समझा रही थी। यहां पर करीब 1000 से ज्यादा हिंदी शब्दों को तमिल में लिखकर बड़े-बड़े डिस्प्ले लगाए गए हैं। मैसूर के मानस गंगोत्री स्थित भारतीय भाषा संस्थान की ओर से एक फ्री किताब भी जारी की गई है। इसमें तमिल और हिंदी शब्दों के साथ ही आम जरूरतों से संबंधित वाक्यों के बारे में पूरी जानकारियां दी गईं हैं। मणिपुर इंफाल की संगम देवी ने कहा कि वह मैसूर में काम कर रहीं हैं। वहां से बनारस आकर स्टॉल लगाकर लोगों को तमिल शब्दों को बनारस में प्रचलित करना है। उनके साथ ही तमिलनाडु के शिक्षक भी हैं। नमो घाट पर बनारस की खादी, लकड़ी और मिट्टी के खिलौने, बनारसी साड़ियां, लकड़ी के सामान, किताबें के साथ ही काशी के नाश्ताें के स्टॉल आदि लगे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें