परमानंद पुर में हॉकी खेलते खिलाड़ी संवाद
- फोटो : Samvad
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में बुधवार को द्वितीय रामदुलारी स्मृति बालिका आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता में दो राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों की बदौलत स्टार क्लब ने इंपीरियल क्लब को 3-1 से हरा दिया। दोनों टीमों ने मैच में कुल चार गोल किए। इसमें से तीन गोल एक टीम में खेल रहीं दो राष्ट्रीय खिलाड़ियों के रहे। मैच में शुरुआती तीनों गोल स्टार क्लब ने किए।
मैच के 12वें मिनट में राष्ट्रीय खिलाड़ी सृष्टि पटेल, 32वें मिनट में दूसरी राष्ट्रीय खिलाड़ी तनु यादव और 36वें मिनट में फिर से सृष्टि यादव ने गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। खेल समाप्त होने से पांच मिनट पहले इंपीरियल क्लब की दीपिका ने एक गोल मार स्कोर 3-1 किया।
कभी डिफेंस तो कभी अटैकिंग मोड रहा ऑन : मैच की शुरुआत में ही स्टार क्लब की टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाई और विपक्षी टीम के मजबूत डिफेंस को तोड़ दिया।
पहले हाफ में सृष्टि पटेल ने शानदार ड्रिब्लिंग करते हुए जोरदार फील्ड गोल दागा और अपनी टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया।