राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी के हॉकी खिलाड़ी लालपुर के डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां क्रीड़ाधिकारी नवीन सिंह छात्रावास और क्षेत्रीय खिलाड़ियों को खेल की तकनीक सिखा रहे हैं। 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन ट्रायल पांच जुलाई को लखनऊ में होगा। वाराणसी के युवा खिलाड़ी यूपी की टीम में जगह बनाने के लिए अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता तमिलनाडु के कोयंबटूर में 28 जुलाई से खेली जाएगी। 2007 या उसके बाद जन्म तिथि वाले खिलाड़ी ही इस प्रतियोगिता में खेल सकते हैं।