फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में उपचार के दौरान थमी सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
नाराज परिजनों ने किया हंगामा, उपचार में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बट स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग ने भी शुरू कर दी है। जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी सीता देवी (45) बृहस्पतिवार को अपने भतीजे ओमप्रकाश और अन्य परिजनों के साथ उपचार के लिए वाराणसी जा रही थीं। रास्ते में बट गांव के पास उनकी तबीयत बिगड़ने और चक्कर आने पर परिजन उन्हें पास स्थित शिवशांति चिकित्सालय ले गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को भर्ती कर ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई और कुछ इंजेक्शन लगाए। इसके कुछ ही मिनट बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सुकृत चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, डिप्टी सीएमओ डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने बताया कि जांच के लिए पीएचसी मधुपुर से चिकित्सकों की टीम भेजी गई है। प्रारंभिक जांच में संबंधित अस्पताल आयुर्वेद पद्धति से पंजीकृत पाया गया है। ऐसे में एलोपैथिक उपचार किन परिस्थितियों में किया गया, इसकी जांच की जा रही है। अस्पताल संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है और परिजनों से भी प्रार्थना पत्र देने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें