फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हिमांगी सखी ने पीएम मोदी से की अपील, ट्रांसजेंडर पोर्टल को वर्ल्डवाइड बनाएं

Tue, 21 May 2024 03:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मुंबई में मतदान करने के बाद वाराणसी पहुंचीं किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने किन्नर समाज से मतदान करने की अपील की। उन्होंने पीएम मोदी से अपील की है कि ट्रांसजेंडर पोर्टल को वर्ल्डवाइड बनाएं। 
विज्ञापन
मुंबई की किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने पीएम मोदी से अपील की है कि ट्रांसजेंडर पोर्टल को वर्ल्डवाइड बनाएं और पोर्टल का ब्रांड एंबेसडर हिमांगी सखी को बनाएं। जिससे किन्नर समाज जो उपेक्षित है उन्हें इस पोर्टल के माध्यम से एकजुट कर सकूं।

विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को मछोदरी स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर मे पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पहली किन्नर समाज की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने मुंबई में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद सीधे बाबा नगरी काशी पहुंची। उन्होंने किन्नर समाज से अपील की 1 जून को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें, जिससे किन्नर समाज का उत्थान हो सके।

उन्होंने कहा की ट्रांसजेंडर पोर्टल का प्रचार प्रसार हो, जिससे पूरे विश्व के किन्नर समाज जान सकें। लोकसभा चुनाव में सभी आगे आकर वोट करें। यह भी कहा कि कहीं भी रहें वोट करना न भूलें। इस अवसर पर स्वामी नारायण मंदिर के महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास के नेतृत्व में उन्होंने दर्शन- पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें