फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः हाईटेंशन तार टूट कर प्रार्थना कर रहे छात्रों पर गिरा, दो छात्र झुलसे, मची अफरा तफरी

Tue, 31 Jul 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
ग्रामीणों में स्कूल पहुंचकर दर्ज कराया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली और शिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा मंगलवार को मिर्जापुर जिले के जमालपुर स्थित नवीन राजकीय हाईस्कूल के दो बच्चों को भुगतना पड़ा। प्रार्थना करते समय स्कूल पर से गुजर रहा हाईटेंशन तार अचानक टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आने से 10वीं के दो छात्र झुलस गए।
विज्ञापन


झुलसे दोनों छात्रों को आनन फानन में इजाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया। सुबह तार टूटकर गिरने से  विद्यालय में अफरा तफरी मच गई। आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल पहुंच कर विरोध जताया और तत्काल हाईटेंशन तार को विद्यालय परिसर से हटाये जाने की मांग की।

जमालपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर माफी गांव स्थित नवीन राजकीय हाईस्कूल में  मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे प्रार्थना के समय 11000 वोल्टेज का हाईटेंशन  तार टूटकर गिर गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा 10 के छात्र  घनश्याम पुत्र लवकुश उम्र 17 तथा राम अशीस पुत्र मराछी उम्र 16 वर्ष  हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाने से झुलस गए।
विज्ञापन


बेहतर इलाज के लिए पहले  घनश्याम को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं छात्र  राम आशीष का  इलाज स्थानीय चिकित्सक द्वारा करके घर भेज दिया, लेकिन इसके बाद हालत  बिगड़ने लगा। अभिभावकों द्वारा फिर  108 नम्बर फोन किया तो जवाब मिला कि  अभी नहीं आएंगे,जिससे नाराज परिजन प्रदर्शन कर हंगामा किया।

मौके पर पहुंचे एसओ जमालपुर  सूर्यनाथ ने अभिभावकों को समझाया और तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करके हाईटेंशन तार को हटवाने की बात कही। इसके  बाद एसओ ने निजी वाहन से दूसरे छात्र को भी इलाज के लिए ट्रामा सेंटर  भिजवाया।
विज्ञापन

इतनी बड़ी घटना के बाद भी अधिकारियों ने नहीं ली सुध

घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
वहीं जमालपुर ब्लॉक में विद्यालय परिसर से 20 किलोमीटर दूर पर  मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल द्वारा चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना  जा रहा था। इतनी बड़ी घटना होने के बाद बावजूद इसके मौके पर  कोई जिला स्तरीय अधिकारी तक नहीं पहुंचा। वहीं बिजली के भी अधिकारी नहीं गये। सिर्फ फोन पर तार हटाने का आश्वासन देकर सांत्वना दिया।

तार टूटने से बच्चों में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने कहा कि घटना के बाद 108 नंबर पर कॉल करने के बाद भी एंबुलेंस नही पहुंची। वहीं हाईटेंशन तार को हटवाने के लिए पत्र देने के बावजूद आज तक तार नहीं हटा है।

मामले में प्रधानाचार्य सुषमा गुप्ता ने बताया की विभाग को कई बार शिकायत दर्ज कराई  गई, लेकिन आज तक हाईटेंशन तार को हटवाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने  कहा कि हाईटेंशन तार हटने तक विद्यालय को बंद कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें