फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कमरा नंबर 802 में मृत मिले हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पास में मिली इंजेक्शन सिरिंज और एनेस्थीसिया की खाली शीशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहनिया। हेरिटेज मेडिकल कॉलेज-अस्पताल, भदवर में तैनात यूरोलॉजिस्ट डॉ. गौतम शुभंकर परिसर के आवास में मृत मिले। शनिवार शाम डॉक्टर के अस्पताल नहीं पहुंचने पर साथी चिकित्सकों ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। आवास पहुंचने पर कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो डॉक्टर बेड पर मृत पड़े मिले। कमरे में पास ही इंजेक्शन की सिरिंज और एनेस्थीसिया की दवा की खाली शीशी भी मिली। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मूल रूप से पटना के कंकड़बाग निवासी डॉ. गौतम शुभंकर हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में यूरोलॉजिस्ट थे। वह कॉलेज परिसर में आठवें तल पर कमरा नंबर 802 में रहते थे। शुक्रवार शाम ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने आवास चले गए थे। शनिवार शाम तक अस्पताल नहीं पहुंचने पर साथी डॉक्टरों को चिंता हुई। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें