प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में आरटीई प्रवेश के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने बताया कि पूर्व-प्राथमिक एवं कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। आवेदन के दौरान अभिभावकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ब्लॉक स्तर पर सहायता केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों, विशेषकर अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। हेल्प डेस्क के माध्यम से बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, आय, निवास, जाति एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।