फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आज समाप्त होंगी संस्कृत विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं, 22 से आएंगी कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध यूपी समेत देश के 11 राज्यों के 362 केंद्रों पर हो रहीं सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार को खत्म हो जाएंगी। 22 जनवरी से तीन दिन के अंदर विश्वविद्यालय में कॉपियां जांचने के लिए आने लगेंगी। देश भर में करीब 35 हजार से अधिक परीक्षार्थी शास्त्री-आचार्य की सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हुए हैं। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में शास्त्री-आचार्य की सेमेस्टर परीक्षा 9 जनवरी से परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। इसके बाद 22 जनवरी से 24 जनवरी तक परीक्षा की कॉपियां विश्वविद्यालय में आने लगेंगी। तिथिवार जिलों को कॉपियां जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें