फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे का नरक, धुएं का जहर बांट रहे

Tue, 29 Mar 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
सांसत में शहरवासी
विज्ञापन
रमना स्थित अस्थाई डंपिंग ग्राउंड से लेकर शहर के हर मोहल्‍ले में कूड़े में आग लगाकर निस्तारण किया जाता है। कूड़े के ढेरों से लोग परेशान हैं ही धुएं का जहर भी फेफड़ों में भ्‍ारने को मजबूर हैं। शहर में प्रदूषण का स्तर शायद इसीलिए देश में सबसे अधिक पाया जा रहा है। महीनों से धुआं और दुर्गंध से परेशान होकर रमना समेत आसपास के दस गांवों के ग्रामीणों ने वहां कूड़ा गिराने गईं नगर निगम की गाड़ियों को सोमवार को लौटा दिया था। ग्रामीणाें का कहना है कि पहले कूड़ा निस्तारण का समुचित प्रबंध कराया जाए ताकि धुआं और दुर्गंध की स्थिति न होने पाए।
विज्ञापन



निगम प्रशासन से ग्रामीणों की वार्ता के बाद भी अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है। रमना में कूड़ा डंप न होने से निगम प्रशासन के सामने कूड़ा उठान और उसके निस्तारण का संकट खड़ा हो गया है। शहर का कूड़ा कहां फेंका जाए, इसका कोई हल न निकलने से 26 मार्च की सुबह से ही कूड़े का उठान नहीं हो पाया है। शहर की गलियों, सड़कों पर हजारों टन कूड़ा डंप पड़ा हुआ है। कई जगह आग लगाकर निस्तारण किया गया। रमना से लौटाई गईं कूड़ा गाड़ियां भी नगर निगम कार्यालय परिसर में खड़ी हैं। चारों ओर से दुर्गंध है। नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की लेकिन सोमवार की शाम तक रास्ता नहीं निकल पाया था। बता दें कि शहर में रोजाना 650 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। सामान्य दिनों में भी 450 मीट्रिक टन कूड़े का ही निस्तारण हो पाता है। नगर आयुक्त का कहना है कि रमना मामले के समाधान के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

होली से पहले रमना डंपिंग ग्राउंड में कूड़े में लगी आग से उपजा गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। धुआं और दुर्गंध से परेशान ग्रामीण नगर निगम प्रशासन के रवैये से गुस्से में हैं। सोमवार को रमना के प्रधानपति अमित पटेल, डाफी के प्रधानपति बबलू पांडेय, सत्य प्रकाश सोनकर और राजेश यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला। कहा कि जल्द से जल्द आग बुझाई जाए। कूड़े को मिट्टी से ढका जाए। आम जन स्वास्थ्य को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। जब तक ये सभी व्यवस्‍थाएं नहीं होंगी, कूड़ा गिराने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


ककरमत्ता से भिखारीपुर मार्ग पर डीरेका के मुख्य द्वार के समीप कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई है। इससे स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से कूड़ा उठाया नहीं जा रहा है। यहीं फेंककर सफाईकर्मी आग लगा देते हैं। धुआं आैर दुर्गंध से सांस लेना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें