फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार फीट की ऊंचाई: किन्नर कैलाश पर्वत के शिखर पर स्वच्छ काशी सुंदर काशी का दिया संदेश

Mon, 29 May 2023 04:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी नगर निगम के लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने हिमाचल प्रदेश में 15 हजार फीट की ऊंचाई से स्वच्छ काशी का संदेश दिया। उन्होंने अपने हाथ में स्वच्छ काशी सुंदर काशी का स्लोगन लिखा बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। 
विज्ञापन
किन्नर कैलाश पर्वत के शिखर पर स्वच्छ काशी सुंदर काशी का दिया संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम के लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने हिमाचल प्रदेश में 15 हजार फीट की ऊंचाई से स्वच्छ काशी का संदेश दिया। उन्होंने अपने हाथ में स्वच्छ काशी सुंदर काशी का स्लोगन लिखा बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। लेखाधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किन्नर कैलाश पर्वत के शिखर पर पहुंचने में पांच दिन लग गए।

विज्ञापन


इस प्राकृतिक पर्वत पर पड़े प्लास्टिक की बोतल को साफ किया। उस समय वहां का तापमान माइनस में रहा। कठिन परिस्थति में भी प्राकृतिक सुंदरता को बनाने के लिए उन्होंने प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें