फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeraben Modi Death News LIVE: PM Modi ने मां हीराबेन को दिया कंधा, श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी

Fri, 30 Dec 2022 11:03 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी। वहीं खबर मिलते ही अहमदाबाद पहुंचे। हीरा बा का निधन शुक्रवार सुबह 3.30 बजे हुआ। 
विज्ञापन
Heeraben Modi Death News LIVE: PM Modi ने मां हीराबेन को दिया कंधा, श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थीं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी। वहीं खबर मिलते ही अहमदाबाद पहुंचे। हीरा बा का निधन शुक्रवार सुबह 3.30 बजे हुआ। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।
विज्ञापन

  अहमदाबाद में हीरा बा की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। पीएम मोदी और उनके भाइयों ने उन्हें कंधा दिया। 
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हीराबा के निधन पर दुख जताया। ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। लिखा- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने '#मातृदेवोभव' की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!

विज्ञापन

 


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें