फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन

Sun, 12 Feb 2017 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज से तीन महीने तक मोहनसराय से शहर की ओर भारी मालवाहक नहीं आएंगे। जिन मालवाहक वाहनों को अन्य जिलों की ओर जाना होगा वो कछवा रोड से बाबतपुर होते हुए निकलेंगे। वहीं, जिन्हें शहर आना होगा वो कछवां रोड, बाबतपुर, शिवपुर, पुलिस लाइन, चौकाघाट होते हुए आएंगे। शनिवार को यह जानकारी देते हुए एसपी ट्रैफिक ने बताया कि लहरतारा स्थित कैंसर अस्पताल से अंधरापुल के बीच यदि कोई मालवाहक वाहन चाहे उसे पास ही क्यों न मिला हो यदि दिखाई दे गया तो सीधे सीज किया जाएगा।
विज्ञापन

चौकाघाट फ्लाईओवर विस्तार कार्य के कारण कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज के सामने की सड़क बेहद जर्जर हो गई है। सड़क की खस्ता हालत के चलते नौ और दस फरवरी की रात दो ट्रक कैंट रेलवे स्टेशन के सामने की सड़क पर धंस गए।

 जिन्हेें कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से निकाला गया। एसपी ट्रैफिक आरबी चौरसिया ने बताया कि फ्लाईओवर के विस्तारीकरण कार्य के चलते सड़क की हालत तो बेहद खराब हो ही गई है, रेलवे की सीवर लाइन भी ध्वस्त हो गई है। खराब सड़क पर भारी मालवाहक वाहन धंस जाते हैं और जाम अलग से लगता है। इन सारी समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि मोहनसराय पर रुक कर भारी मालवाहक वाहन नो इंट्री खुलने का इंतजार नहीं करेंगे बल्कि वे कछवा रोड से बाबतपुर होते
विज्ञापन

हुए अपने गंतव्य को निकल जाएंगे। बताया कि इस संबंध में रोहनिया, मंडुवाडीह और सिगरा थानाध्यक्ष को भी निर्देशित किया गया है कि आदेश का अनुपालन न करने वाले भारी मालवाहक   वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में हीलाहवाली न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें