फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीएम आगमन के 3 घंटे पहले बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे मैदागिन की तरफ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन, भ्रमण और प्रस्थान के मद्देनजर ट्रैफिक विभाग ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी 12 जून को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन से तीन घंटे पहले अमर उजाला तिराहे से टेंपो ट्रैवलर, बस और क्रूजर जैसे वाहनों को लहुराबीर तथा मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन वाहनों को लकड़ीमंडी की तरफ मोड़ा जाएगा। विशेश्वरगंज तिराहे से मुख्यमंत्री के आगमन से दो घंटे पहले चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ जाने से रोका जाएगा। इन वाहनों को गोलगड्डा तिराहे की तरफ मोड़ा जाएगा। राजघाट पुल से सूजाबाद की तरफ मालवाहक वाहनों का संचालन मुख्यमंत्री के आगमन से तीन घंटे पहले बंद रहेगा। पुलिस लाइन से चौकाघाट और लहुराबीर से विशेश्वरगंज के बीच भी ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि वाहनों को जहां रोका जाएगा, वहीं से उनका डायवर्जन किया जाएगा।
प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन
मैदागिन चौराहे और गोदौलिया चौराहे के बीच मुख्यमंत्री के आगमन या प्रस्थान के दौरान किसी भी प्रकार के वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। मरीमाई तिराहे से तेलियाबाग तिराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा। इन्हें अंधरापुल चौराहे अथवा मलदहिया चौराहे की तरफ मोड़ा जाएगा। लहुराबीर चौराहे से मैदागिन की तरफ जाने वाले वाहनों को मलदहिया चौराहे की ओर मोड़ा जाएगा। जंगमबाड़ी से चार पहिया और दो पहिया वाहनों को गोदौलिया चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

अन्य महत्वपूर्ण मार्ग परिवर्तन
भोजूबीर तिराहे से जेपी मेहता तिराहे की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अर्दली बाजार तिराहे की तरफ मोड़ा जाएगा। इसी तरह जेपी मेहता तिराहे से भोजूबीर तिराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को सेंट्रल जेल तिराहे की ओर भेजा जाएगा। कचहरी चौराहे से सर्किट हाउस की तरफ भी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इन वाहनों को अंबेडकर चौराहे की तरफ मोड़ा जाएगा।
ऑटो और ई-रिक्शा के लिए नियम
भोजूबीर तिराहे और कचहरी चौराहे से चौकाघाट के बीच ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन मुख्यमंत्री के आगमन या प्रस्थान से दो घंटे पहले बंद रहेगा। लहुराबीर से मैदागिन के बीच भी ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन दो घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा। पुलिस लाइन से चौकाघाट और लहुराबीर से विशेश्वरगंज के बीच भी ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। भोजूबीर तिराहे, कचहरी चौराहे और जेपी मेहता तिराहे के बीच भी ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन दो घंटे पूर्व बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें