फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गर्मी का प्रकोप; गर्म हवाएं चलीं, 42 डिग्री के करीब पहुंच गया पारा, जनजीवन हुआ प्रभावित

Mon, 09 Jun 2025 12:57 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्म हवाएं चल रही हैं और इनके कारण पारा 42 डिग्री के करीब पहुंच गया जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो दिनों के बाद मौसम बदलने का आसार है।
 
विज्ञापन
चमकता सूरज - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह से ही तीखी धूप ने लोगों को तपा दिया। दिन में गर्म हवाएं ऐसी चली कि बाहर निकलना मुश्किल रहा। रविवार को दिन की तरह ही रात में भी मौसम गर्म रहा। लिहाजा लोग गर्मी से बिलबिला गए। रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो कि औसत से 1.4 अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को दिन में गर्म हवाओं के चलने के आसार हैं। तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। दो दिन बाद से मौसम बदलेगा और बूंदाबांदी के भी आसार बने हैं। अनुमान है कि मौसम को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें