फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग, पत्रावली FTC में स्थानांतरित

Thu, 20 Oct 2022 09:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने और दृश्य व अदृश्य देवताओं की पूजा की मांग के लिए दाखिल वाद की प्रति सभी पक्षों को उपलब्ध करा दी गई है। 
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल जज सीनियर डिवीजन कुमुदलता त्रिपाठी की अदालत में ज्ञानवापी में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने और दृश्य व अदृश्य देवताओं की पूजा की मांग के लिए दाखिल वाद की प्रति सभी पक्षों को उपलब्ध करा दी गई। झारखंड निवासी पर्यावरण विद प्रभुनारायन की तरफ से दाखिल वाद की प्रति यूपी सरकार, जिलाधिकारी वाराणसी, पुलिस आयुक्त वाराणसी और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी को दी गई है।

विज्ञापन


इस मामले में शुक्रवार को अगली तारीख की जानकारी न्यायालय की ओर से दी जाएगी। इस वाद की पत्रावली विचारण के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में स्थानांतरित कर दी गई। इसके पहले सिविल जज की अदालत ने सीपीसी 80 के तहत दो महीने की मियाद अवधि का लाभ वादी को देते हुए नोटिस देने से छूट प्रदान की थी।

यह वाद पर्यावरणविद की तरफ से अधिवक्ता मानबहादुर सिंह और अनुपम द्विवेदी ने दाखिल किया था और मांग की है कि ज्ञानवापी में दृश्य व अदृश्य देवताओं के राग भोग, दर्शन पूजन के साथ गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित किया जाए। वाद में आस्था के साथ वैज्ञानिक पद्धति के आधार पर अनुतोष दिए जाने का अनुरोध किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें