ट्रैफिक के अधिकारी ने बताया कि जिन नाबालिग बच्चों को पकड़ा जा रहा है, चालान के साथ ही उनको यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उनके परिजनों से बात कर अगली बार गाड़ी न देने की शर्त पर ही बच्चों को छोड़ा जा रहा है।
क्या बोले अधिकारी
शासन के आदेश पर स्कूल वाहन ले जा रहे नाबालिग बच्चों का चालान किया जा रहा है। दूसरी बार पकड़े जाने पर वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
-पंकज कुमार तिवारी, ट्रैफिक निरीक्षक, वाराणसी
तीन साल में हुए एक्सीडेंट
| साल |
एक्सीडेंट |
मौत |
| 2022 |
750 |
310 |
| 2023 |
850 |
340 |
| 2024 |
450 |
184 |
(आंकड़ें ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 1 जून से 30 जून तक)