फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अखिलेश-ओवैसी के मामले की सुनवाई आज भी रहेगी जारी, ज्ञानवापी पर की थी बयानबाजी

Tue, 06 Aug 2024 12:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी में शिवलिंग जैसी आकृति को लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कुछ अन्य नेताओं पर गलत बयानबाजी कर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन
Gyanvapi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर जिला जज (नवम) विनोद कुमार सिंह की अदालत में सोमवार को ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाना में गंदगी और शिवलिंग जैसी आकृति की आकृति पर दिए गए बयान के मामले में दाखिल निगरानी अर्जी पर सोमवार को सुनवाई हुई। विपक्षीगण का जवाब निगरानीकर्ता की ओर से दिया गया, जिसे जारी रखते हुए मंगलवार को सुनवाई की तिथि नियत कर दी गई।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय और अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह का दावा है कि ज्ञानवापी स्थित वजूखाने में नमाजियों द्वारा गंदगी फैलाई गई, जबकि वह स्थान हिंदुओं के आराध्य देव शिव का है। वहां मिली शिवलिंग जैसी आकृति को लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कुछ अन्य नेताओं ने गलत बयानबाजी कर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया था। इसलिए सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। इन मांगों को निराधार बताते हुए लोअर कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी थी।

आदेश के खिलाफ जिला जज की अदालत में निगरानी अर्जी देकर मांगों को दोहराया गया। यह केस एडीजे कोर्ट में चल रहा है। पिछली सुनवाई पर निगरानी अर्जी पर विपक्षीगण ने अपना पक्ष रखा था। उसके जवाब में निगरानीकर्ता ने सोमवार को अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें