सूचना मिलते ही थानेदार श्यामजी यादव ने घेरा बंदी कर स्वास्थ्य कर्मी शुभम मिश्र निवासी सेमरौल थाना सादात को पकड़ लिया। शुभम मृतक आश्रित कोटे से जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग में वार्ड ब्वाय पद पर कार्यरत है। चर्चाओं के अनुसार उसने कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए हैं।
गिरफ्तारी के बाद थाने पर आया स्वास्थ्य कर्मी कई लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया। सीओ महिपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी के आधार हुई जांच के बाद गिरफ्तारी की गई है।