फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 हजार लोगों को नहीं मिल सका आयुष्मान का वरदान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में आयुष्मान भारत के तहत बनने वाले गोल्डन कार्ड में 42157 लोगों का गोल्डन कार्ड नहीं बन सका है। इसके पीछे सामाजिक-आर्थिक जनगणना सूची 2011 में दर्ज नाम और मूल नाम में अंतर मुख्य वजह है। इसके अलावा कई लोगों के पास कागजात का अभाव है। अब इन लोगों के कार्ड कैसे बनेंगे, इस पर कोई फैसला नहीं हो सका है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनना है। इसमें लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा है। इसके लिए सभी का गोल्डन कार्ड बनना है। जिले में वर्ष 2011 की जनगणना सूची के आधार पर 1,14,419 परिवारों का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जबकि 19817 परिवारों का मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कार्ड बनाया जाना है। औसतन एक परिवार के पांच लोगों का कार्ड बनना है। जिले में इस समय 81697 परिवारों का 234427 गोल्डन कार्ड बन गया है, जबकि 42157 लोगों का कार्ड इसलिए नहीं बन सका है कि उनका नाम मूल सूची से अलग है। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जब जांच शुरू की गई तो पता चला कि सूची में दर्ज नाम और संबधित व्यक्ति का वास्तविक नाम अलग है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी सूचना शासन को भी दी जा चुकी है।
सूची में है नाम तो बनवा सकेंगे गोल्डन कार्ड
अगर आपका नाम सामाजिक-आर्थिक जनगणना सूची में है और गोल्डन कार्ड नहीं मिला है, तो उसको बनवा सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 14555 पर फोन कर विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। इसके साथ ही नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जानकारी ली जा सकती है। सरकार की ओर से जनसेवा केंद्रों को कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें